दिशा परीक्षण (Direction test):-

दिशा परीक्षण के लिए सबसे पहले दिशाओं का ज्ञान होना  बहुत जरुरी है। 
direction-test-all-exam-fight

चार दिशायें और चार उप-दिशाऐं होती है वैसे आकाश व पातळ भी दिशाऐं है। अगर कुल दिशाओं की गणना करें तो  14 दिशाऐं होती है। परन्तु हम तो सामन्यतः इन 8 या 10 दिशाओं का ही उपयोग करते है। 

दिशाओ के साथ - साथ दांये (right) व बाँयें (left) का भी ध्यान रखना है। 

दांये मुड़ने का मतलब दक्षिणावर्त (clock wise ) 
बाँयें  मुड़ने का मतलब वामावर्त (Anti clock wise )
दांये मुड़ने का मतलब दक्षिणावर्त (clock wise ) बाँयें  मुड़ने का मतलब वामावर्त (Anti clock wise )


यदि व्यक्ति अपने दाएं ओर मुड़ता है तो दक्षिणावर्त (clockwise) होगा इसी प्रकार व्यक्ति बाई ओर मुड़ता है तो वामावर्त(Anticlockwise) होगा।
 ध्यान रहे  कॉपी या किताब का ऊपरी भाग उत्तर दिशा को इंगित करता है। दिशा संबंधित प्रश्नों को शीघ्र हल करने के लिए यदि आप एक लाइन को  पढ़ रहे हैं तो पहले उसे बनाई (Draw) फिर अगले लाइन पढ़े ताकि अधिक समय खराब ना हो।
 यदि आपको दाएं या बाएं की समस्या आ रही है, तो जो व्यक्ति जा रहा है, उसको स्वंय  को समझने कि  कल्पना करें और अपना दायां, बायां समझते हुए हल करें तो समस्या यूं ही चुटकियों में हल हो जाएगी। किसी व्यक्ति के दाएं या बाएं मुड़ने  का मतलब 90 डिग्री पर मुड़ना है।

दिशा समन्धित प्रश्न कई प्रकार से बनकर आते है जिनके बारे में निचे दिया जा रहा है -
दिशा एवं दुरी समन्धित  प्रश्न पढ़ने के लिए यहाँ Click Here