अंग्रेजी भाषा पर पकड़ बनाने का खास तरीक
![]() |
How to learn English? |
अगर आप अपने जीवन में अंग्रजी भाषा पर खास पकड़ बनाना चाहते है तो आपको खास तरीको को अपनाना चाहिए। जानते है इनके बारे में विस्तार से -
दुनिया का हर पांचवा व्यक्ति अपने बोलचाल के माध्यम के रूप में अंग्रजी का इस्तेमाल करता है।
पूरी दुनिया में इंग्लिश एक लिंगुआ फ्रांका के रूप में प्रयोग लाई जाती है। इसका अर्थ है कि यह भाषा विभिन्न मातृभाषाओं वाले लोगों की अपनी भाषा के मध्य में प्रयोग लाई जाती है। दुनिया में अमरीका के बाद भारत अंग्रजी बोलने वाला दूसरा देश है। यह भाषा प्रतियोगी परीक्षा (competitive exam ) के लिए एक महत्वपूर्ण योग्यता मानी जाती है। वर्तमान समय में इंग्लिश (English) भाषा को सिखना अनिवार्य हो गया है।
जब इंग्लिश में नाम बनाने का प्रश्न आता है तो बिना किसी व्याकरण की अशुद्धि के अंग्रेजी लिखना और निरंतर बोलना शामिल है।
शब्द शक्ति जरुरी है (Word power is important)
शब्दों की कमी के कारण हम अपने विचारों को प्रकट करने में विफल रहते हैं। आपके पास जितने अधिक शब्दों का भंडार होगा, उतनी ही तेजी से आप अंग्रजी भाषा को बोल सकते हैं। अतः आपको इंग्लिश के शब्दों को सीखते रहना चाहिए, ताकि आप इसमें समृद्ध बन पाए इंग्लिश वोकेलबरी(vocabulary) को अच्छा बनाने का कार्य आसान नहीं है इसके लिए निरंतर अभ्यास की जरूरत होती है।
खुद पर करे भरोसा (Trust yourself)
अमेरिकी बास्केटबॉल प्लेयर माइकल जॉर्डन ने कहा था ,"मैंने अपने खेल कॅरियर में 9000 से भी अधिक शॉर्ट्स गवाए हैं। मैंने 300 से भी अधिक गेम्स में हार का सामना किया है। मैंने 26 बार ऐसे शॉट्स मिस किए हैं,जिनके बारे में मुझे भरोसा था कि मैं निश्चित रूप से जीत लूंगा। मैं अपने जीवन में बार-बार विफल रहा हु और यही कारण है कि मैं सफल हो पाया हूं।" इस कहानी से पता लगता है कि कामयाबी के लिए विफलता का धैर्यपूर्वक सामना करना जरूरी है। यदि आप अंग्रेजी सीखने में विफल हो जाए तो खुद को अयोग्य समझने की भूल नहीं करें। खुद की योग्यता में अटूट विश्वास और सीखने की ललक आपको सफल बनाएगी
अंग्रजी बोलने व लिखने का अभ्यास करें (Practice speaking and writing English)
अभ्यास से आदमी पूर्ण बनता है और यह बात इंग्लिश सीखने पर भी 100 फ़ीसदी लागू होती है। व्याकरण के ज्ञान और अच्छे शब्द भंडार से अंग्रेजी पर पकड़ बना सकते हैं। साथ ही आपको अंग्रेजी बोलने और लिखने का अभ्यास करना चाहिए। आप को गलतियां करने से डरना नहीं है। गलतियों के रास्ते से ही इंसान सफलता की राह पर आगे बढ़ सकता है। प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक एरनेस्ट हेमिंग्वे ने एक बार इंग्लिश लेखन कला के बारे में कहा था, "हम सभी उस कला के नौसिखिए हैं, जिसमें कोई भी कभी भी निपुण नहीं होता है"। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि हमें आदत सुधार के लिए प्रयास करना ही छोड़ देना चाहिए हमें कोशिश जरूर करनी चाहिए।
वर्ड पावर समृद्ध करें (Enrich word power)
आपके पास अच्छी डिक्शनरी जरूर होनी चाहिए। लॉन्गमैन, कॉलिंस , कोबिल्ड, ऑक्सफोर्ड, वेबस्टर्स और कैंब्रिज की डिक्शनरी अच्छी मानी जाती हैं। प्रैक्टिकल शब्दों की अच्छी नोटबुक तैयार करें। डिक्शनरी से क्रियाओं को चुनकर संग्रह करें और उनका नियमित रूप से दौहरान करते रहे।
व्याकरण को जाने(Know the grammar)
व्याकरण के आधारभूत नियमों के ज्ञान के बिना किसी भाषा पर मास्टरी संभव नहीं है। इंग्लिश व्याकरण में आधारभूत ज्ञान के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण 4 चैप्टर्स यें हैं- टेंस,(tense) पार्ट्स ऑफ स्पीच,(Parts Of speech) सेंटेंस(sentence) और पंक्चुएशन (Punctuation)। इन चैप्टर्स को पढ़ लेने पर इंग्लिश सीखने की तैयारी का आधा सफर पूरा हो जाता है।
पढ़ने की आदत (Habit of reading)
- ज्ञान के विकास के लिए निरंतर पढ़ने की आदत विकसित करें।
- अंग्रेजी सीखने के लिए विभिन्न विषयों की पुस्तकों को पढ़ें।
- ऐसा करने से वर्ड पावर के साथ विचार का भी विकास होता है।
- इंग्लिश नॉवेल और मैगजीन्स पढ़ते रहें।


